1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. Til Laddus recipe
Written By

मनभावन मावा-तिल के लड्डू

Til Laddus recipe
सामग्री :


200 ग्राम धुले एवं साफ किए हुए तिल, 250 ग्राम मावा, 50 ग्राम मैदा, पिस्ता कतरन पाव कटोरी, शक्कर बूरा 200 स्वादानुसार।
 
विधि : 
 
सबसे पहले तिल को धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें। ठंडी होने पर दरदरी पिस लें। तत्पश्चात खोया और मैदा मिलाकर भून लें। उसमें दरदरे तिल और पिस्ता कतरन मिला लें। ठंडा होने पर शक्कर का बूरा मिलाकर मनचाहे आकार के लड्डू बनाकर पेश करें।
 
नोट : आप चाहे तो इसमें शक्कर के बूरे की जगह गुड़ को कद्दूकस करके इस्तेमाल कर सकती है।