शुक्रवार, 13 मार्च 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. Til Gud Petis Recipe
Written By

इस संक्रांति पर बनाएं लाजवाब तिल-गुड़ के पैटीज

मकर संक्रांति के व्यंजन
सामग्री : 
 
3 कप सफेद तिल, 1 कप मावा, 1 कप गुड़, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश) कतरे हुए।


 
विधि : 
 
सबसे पहले तिल को साफ करके सुनहरी होने तक भून लें और ठंडी होने पर बारीक कूट लें। तत्पश्चात मावा भून लें। 
 
अब एक अलग बर्तन में गुड़ की एक तार की चाशनी बनाएं। फिर तिल, मावा और इलायची को गुड़ की चाशनी में मिलाकर तैयार मिश्रण को चिकनाई लगे छोटे-छोटे सांचों में डालें। बीच में सूखे मेवे रखकर चारों ओर से मोड़ कर पैटीज का आकार दे दें। मकर संक्रांति के विशेष पर्व पर तिल-गुड़ के पैटीज पेश करें। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।