1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. paneer kheer
Written By

शरद पूर्णिमा व्यंजन : पनीर से बनी लाजवाब खीर...

paneer kheer
- किरन मिश्रा
 

 
सामग्री : 
 
दूध डेढ़ लीटर, 1 कटोरी पनीर के टुकड़े, दूध मलाई आधी कटोरी, शक्कर 2 कप, इलायची पावडर 1 चम्मच, पाव कटोरी बादाम, पिस्ता व काजू की क‍तरन सजाने के लिए, केसर 2 चुटकी।
 
विधि : 
 
सबसे पहले दूध में शक्कर मिलाकर उबालें व गाढ़ा करें। पनीर को छोटे-छोटे मनचाहे आकार में काट लें। उबलते दूध में डालें। 
 
हल्के हाथ से चलाएं ताकि पनीर फूटे नहीं। अब इसमें शक्कर डालें व 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। गैस बंद करें। मलाई, बादाम व केसर पत्ती से सजाएं और परोसे।