1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. mitha pongal
Written By

पोंगल पर्व विशेष : लजीज मीठा पोंगल

mitha pongal
सामग्री : 

250 ग्राम चावल, 100 ग्राम मूंग की छिलके वाली दाल, 8-10 काजू, 8-10 किशमिश, थोड़ी-सी दालचीनी, 3-4 लौंग, गुड़ स्वादानुसार एवं 2 चम्मच घी। 
 
विधि : 
 
मीठा पोंगल बनाने से पहले चावल को धोकर कुछ देर के लिए भिगो कर रख दें। अब मूंग दाल को भी धो लें। तत्पश्चात एक कुकर में घीगरम करके उसमें दाल डालकर कुछ देर तक चलाएं। अब उसमें चावल डालें। अब आवश्यकता से थोड़ा कम पानी डालकर दोनों को पका लें। 
 
एक कड़ाही में आवश्यकतानुसार गुड़ लेकर उसमें छोटा आधा गिलास पानी डालें और उसे उबाल लें। अब पक रहे चावल-दाल में गुड़ का पानी डालें।

अच्छी तरह एकजैसा पक जाने पर ऊपर से काजू-किशमिश, लौंग और इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर और पका लें। अब गरमागरम मीठा पोंगल घर आए मेहमानों को पेश करें।