1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. Malpuas
Written By

त्योहार के व्यंजन : लजीज मालपुआ

Rakhi Sweets
सामग्री :
 

 
 
 
एक कप ताजा दूध, एक कप मैदा, एक कप चीनी, एक चम्मच नींबू रस, एक चम्मच सौंफ, तेल (तलने और मोयन के लिए), पाव कटोरी पिस्ता-बादाम की कतरन।
 
विधि :
 
सबसे पहले मैदा छानकर उसमें 2 चम्मच तेल का मोयन मिला कर दूध तथा सौंफ डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब एक बर्तन में चीनी, नींबू रस और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। 
 
तत्पश्चात एक कड़ाही में तेल गरम करके एक कड़छी से घोल डालें और कुरकुरा होने तक तल लें। फिर चाशनी में डुबो कर एक अलग बर्तन में रखते जाएं। ऊपर से पिस्ता-बादाम की कतरन बुरका कर भोग लगाएं।