बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Neeraj Chopra felicitated by Army Chief
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (23:19 IST)

सेना प्रमुख ने एशियाई खेलों में उपलब्धियों के लिए नीरज चोपड़ा और अन्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया

Neeraj Chopra
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और अविनाश सावले सहित अन्य खिलाड़ी जवानों को सम्मानित किया।

आज यहां मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक समारोह में सेना प्रमुख ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले सेना के खिलाड़ी जवानों को सम्मानित किया और उनके साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अटूट निष्ठा, ध्यान और समर्पण के परिणामस्वरूप देश को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई।

सेना प्रमुख ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में अविनाश साबले और पुरुष कबड्डी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले अर्जुन देशवाल को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के प्रयासों में उनके प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर समर्थन, अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे और विश्वस्तरीय कोचिंग सुविधाओं का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि भारतीय खिलाड़ी भी रोइंग और नौकायन जैसे खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका अनुशासन, दृढ़ता और समर्पण भारतीय सेना के मूल मूल्यों का प्रतीक है।

हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 107 पदक जीते।यहां मानेकशॉ सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में जनरल पांडे ने कहा कि भारतीय सेना ने भी देश की झोली में 20 पदक – तीन स्वर्ण, सात रजत और 10 कांस्य – का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण सेना प्रमुख ने सेना के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी चुनी