प्यार की उम्र नहीं होती
|
दोनों एक समारोह में मिले और पेगी कहती हैं, 'जैसे ही मैंने जेम्स की आँखों में देखा मैं समझ गई कि मेरे लिए वही है-उन आँखों ने सब कुछ बयान कर दिया।' जेम्स कहते हैं, 'मेरा परिवार कहता है पेगी निहायत खूबसूरत हैं। मेरा बेटा मेरी शादी में बेस्टमैन बनेगा।'
उनका कहना है कि वह दोनों थोड़े पुराने ख्यालों के हैं और विवाह के बिना साथ-साथ रहना उनकी नजर में पाप है। पेगी कहती हैं, 'शादी से पहले मैं थोड़ी नर्वस हूँ लेकिन इंतजार नहीं कर पा रही हूँ।
|
और फिर प्यार तो प्यार है, खुदा की सबसे बड़ी नेमत...यहाँ कहाँ किसी वादे या वादाखिलाफी के लिए कोई जगह है। अगर यहाँ कुछ है तो सिर्फ मोहब्बत....।
