Hanuman Chalisa

प्यार न किया होता बेपनाह...

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (15:41 IST)
डॉ. रूपेश जैन 'राहत'
 




काश प्यार न किया होता बेपनाह
दिल लगा के लगता है कर दिया कोई गुनाह
दिन अब जलते हैं और रातें सुलगती हैं
किनारों से लड़ती लहरों में मुझे मेरी तड़प झलकती है।
 
अब लगता है क्यों लेके गया मैं तुम्हे
उन सारी जगहों पर जो मुझे प्यारी हैं
तुम्हारे जाने के बाद उन सारी जगहों पर
जाने से अब डर लगता है।
 
पिछली शाम को ही उस गली से गुजरा था
जहाँ हमने आख़िरी बार पानीपुरी खाई थी
और तुम्हे वहां महसूस करके
मेरी कसक और बढ़ गयी।
 
तन्हाई कोई नयी बात नहीं
तनहा रहा हूँ बचपन से कई बार, लेकिन
तेरा मेरी जिंदगी में आना और आके यूँ बेमतलब चला जाना
तन्हाई की ख़लिश बढ़ा गया है।
 
दिल के जख्मों का दर्द
मालूम है मुझे कितना तड़पाता है
इसीलिए, जब भी तू याद आती है,
इस दिल से दुआ ही निकलती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख