सम्बंधित जानकारी
- Hanuman janmotsav 2023 : हनुमानजी के 9 चमत्कार, जानकर चौंक जाएंगे
- क्यों है आज भी निधिवन अचरज का विषय, जानिए 10 रहस्य
- Vastu Tips : तुलसी के पास इन पांच चीजों को रखने से आप हो जाएंगे कंगाल
- तुर्किए में फिर चमत्कार, भूकंप के 212 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला बुजुर्ग
- Turkey earthquake: भूकंप की मार्मिक तस्वीर, 17 घंटे तक पत्थर के नीचे दबी 7 साल की बच्ची को दुनिया का सलाम
पानी से भरी मटकी में से जल की बजाए शिवलिंग पर टपक रहा है दूध, चमत्कार देखने उमड़ी भीड़
Ujjain : उज्जैन के बसंत विहार के सी-सेक्टर में स्थित बड़केश्वर महादेव शिव मंदिर में उस वक्त भक्तों की भीड़ बढ़ गई जबकि उन्हें पता चला कि शिवलिंग के ऊपर जलाधारी में भरा पानी और नीचे पानी की जगह बूंद-बूंद दूध टपक रहा है। लोग इसे देखकर अचरज में पड़ गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। शिवलिंग के ऊपर बंधी मटकी से पानी की जगह दूध टपक रहा है, जबकि मटकी में पानी भरा हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि करीब 5 घंटे से यह चमत्कार चल रहा है और आश्चर्य की मटकी का पानी जैसे सुबह भरा था वैसा अभी भी भरा हुआ है।
इस चमत्कार को देखकर स्थानीय निवासी इसे बाबा का चमत्कार माना रहे हैं। लोगों ने इस चमत्कार को देखकर 21 लीटर दूध मंगाकर भगवान बड़केश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर दूध अर्पण किया है।
