सम्बंधित जानकारी
- श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने ओडिशा के अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म
- गुजरात में दर्दनाक हादसे से हर कोई कांप उठा, 4 बच्चों समेत 6 लोग फांसी पर लटके मिले
- सुरक्षाबलों को मिली कश्मीर में जबर्दस्त कामयाबी, 24 घंटों में 8 आतंकी ढेर
- राम मंदिर निर्माण का काम शुरू करने की योजना निलंबित, नई तिथि की घोषणा शीघ्र
- पुलवामा में मुठभेड़, मस्जिद के अंदर छुपे 2 और आतंकवादी ढेर
यूपी STF ने अपने कर्मचारियों को फोन से चाइनीज ऐप हटाने को कहा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मोबाइल से सारे चाइनीज ऐप तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में करीब 300 अधिकारी कर्मचारी कार्यरत हैं।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह आदेश विभाग का अंदरूनी मामला है और इसे केवल एसटीएफ के लोगों के लिए ही लागू किया गया है।
सोशल मीडिया और पुलिस विभाग के व्हाट्सऐप ग्रुप में यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ के पदनाम से डाला गया है, लेकिन इसमें उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। इस आदेश में 52 चाइनीज ऐप की सूची भी संलग्न की गई है। इन सभी 52 ऐप को एसटीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने मोबाइल से हटाने को कहा गया है।
एसटीएफ के आईजी के पदनाम से जारी इस आदेश में एसटीएफ में तैनात कर्मियों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने व अपने परिजनों के मोबाइल से चाइनीज ऐपों को तत्काल प्रभाव से हटा दें।
इस निर्देश के बाद टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट समेत 52 चाइनीज ऐप मोबाइल से हटाए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा इन ऐप की सूची भी जारी की गई है। (भाषा)
