• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Union minister Jitan Ram Manjhi suspects conspiracy behind the collapse of bridges in Bihar
Written By
Last Modified: गया , शनिवार, 29 जून 2024 (21:40 IST)

Bihar में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद क्यों गिर रहे हैं पुल, जीतन राम मांझी ने जताया साजिश का शक

Bihar में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद क्यों गिर रहे हैं पुल, जीतन राम मांझी ने जताया साजिश का शक - Union minister Jitan Ram Manjhi suspects conspiracy behind the collapse of bridges in Bihar
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में पुल ढहने की घटनाओं के पीछे राज्य की भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार को बदनाम करने की ‘साजिश’ हो सकती है। राज्य में एक सप्ताह से भी कम समय में पांच बड़े और छोटे पुल ढह गए हैं। ये पुल अररिया, सीवान, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और मधुबनी जिलों में थे।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में अचानक पुल ढहने की घटनाएं क्यों होने लगी हैं? यह लोकसभा चुनाव के बाद क्यों हो रहा है? ऐसी घटनाएं एक महीने पहले क्यों नहीं हो रही थीं? मुझे इसके पीछे किसी साजिश का शक है। संबंधित अधिकारियों को इस पहलू पर गौर करना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि इसमें राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश हो सकती है।’’ मांझी ने हालांकि कहा कि पुल ढहने की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि  ठेकेदारों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे खराब गुणवत्ता वाले सामान के कारण ये हो रहा है। राज्य सरकार ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राज्य के अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं। मैं उनसे साजिश के पहलू की भी जांच करने का अनुरोध करता हूं।’’