dharma sangrah
Fri, 13 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Terrorist attack in Kashmir

कश्मीर में आतंकी हमला, सीआरपीएफ जवान घायल

Kashmir
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सीआरपीएफ के शिविर पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमे एक जवान घायल हो गया।
 
सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने थोड़ी दूरी से पुलवामा जिले में त्राल के अरिबल में सीआरपीएफ कैंप पर यूबीजीएल से हमला किया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में एक जवान घायल हो गया। हमलावर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
मिस्र में बम हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत, नौ घायल