सम्बंधित जानकारी
- गोंडा के तेजाब हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
- नीतीश का बड़ा हमला, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर नहीं दिया ध्यान, अब चला रहे जुबान
- बिल्किस बानो को दिए 50 लाख रुपए और नौकरी, गुजरात सरकार ने कोर्ट से कहा
- ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में 'लव जिहाद' दिखाने पर लोग हुए नाराज, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
- धोनी की 5 साल की बेटी जीवा को रेप की धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार
BoycottTanishq के बीच गुजरात में ज्वेलरी शोरूम पर हमला, खंडन भी
अहमदाबाद। एक विज्ञापन को लेकर लव जिहाद के आरोप में फंसे तनिष्क के गुजरात स्थित एक शोरूम पर हमला किया गया। हालांकि कच्छ के एसपी ने हमले का खंडन किया है।
जानकारी के मुताबिक ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क के गांधीधाम स्थित शोरूम पर हमला किया गया और एक विज्ञापन के लिए माफी की मांग की गई। शोरूम के मैनेजर के मुताबिक उपद्रवियों उसे माफी नामा लिखने के लिए मजबूर किया।
उल्लेखनीय है कि तनिष्क के एक विज्ञापन के बाद ट्विटर पर #BoycottTanishq (तनिष्क का बहिष्कार करो) ट्रेंड हुआ था। दरअसल, इस विज्ञापन एक हिन्दू बहू को मुस्लिम परिवार में दिखाया था। इसी को लेकर तनिष्क पर लव जिहाद के आरोप लगे थे।
— Tanishq (@TanishqJewelry) October 13, 2020
दूसरी ओर, कच्छ (पूर्व) के एसपी मयूर पाटिल ने तनिष्क स्टोर पर हमले की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को गांधीधाम स्थित स्टोर पर दो लोग आए थे और उन्होंने गुजराती में माफी की मांग की थी। दुकान के मालिक ने उनकी मांग मान ली, लेकिन दुकानदार को कच्छ से धमकीभरा फोन जरूर मिला था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बहिष्कार के आह्वान के बाद तनिष्क को देशभर में करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। खबर यह भी है कि तनिष्क ने अपना विज्ञापन वापस ले लिया है।
