शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Speeding Rented Thar Rams Tourist Car in Goas Assagao
Last Modified: पणजी , मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 (20:39 IST)

गोवा में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों की तेज रफ्तार 'थार' ने कार को मारी टक्कर, भोपाल के बुजुर्ग की मौत

Goa Road Accident
नॉर्थ गोवा के असगाओ (Assagao) में  एक दर्दनाक सड़क हादसे में भोपाल के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, पर्यटकों के एक समूह द्वारा किराए पर ली गई एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार (Thar SUV) ने चौराहे पर उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान 65 वर्षीय भगत शर्मा के रूप में हुई है, जो भोपाल के निवासी थे और गोवा में छुट्टियां बिताने आए थे। हादसे के वक्त शर्मा अपनी हुंडई i20 कार चला रहे थे। 
 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में उनके साथ एक महिला और पांच साल का बच्चा भी सवार था। गनीमत रही कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि महिला को चोटें आई हैं। Edited by : Sudhir Sharma
 
ये भी पढ़ें
Donald Trump : क्या भारत है डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर, India-US Trade Deal का पूरा गणित, टैरिफ रिफंड करने का दबाव