• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Salman Khan Receives Threat Mail, FIR Filed Against Lawrence Bishnoi, Security Beefed Up
Written By
Last Modified: रविवार, 19 मार्च 2023 (21:13 IST)

सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भेजा धमकी भरा ई-मेल, मामला दर्ज, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भेजा धमकी भरा ई-मेल, मामला दर्ज, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा - Salman Khan Receives Threat Mail, FIR Filed Against Lawrence Bishnoi, Security Beefed Up
मुंबई। पंजाब की बठिंडा जेल में कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य शख्स के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एफआईआर दर्ज कराई है। सलमान खान को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी। इसके बाद उनकी टीम ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को धमकी दी है। मीडिया खबरों के मुताबिक सलमान खान की टीम को शनिवार को एक ई-मेल मिला था, जिसे रोहित नाम के शख्स ने लिखा था।

ई-मेल में कहा गया था कि गोल्डी भाई को तेरे बॉस (सलमान खान) से बात करनी है। अभी टाइम रहते बता दिया है। अगली बार सीधे झटका मिलेगा।

सलमान खान की टीम ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई और ई-मेल लिखने वाले रोहित नाम के शख्स के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। एजेंसियां
ये भी पढ़ें
कांग्रेस बोली- सावरकर समझा क्या, नाम राहुल गांधी है... BJP नेता किरण रिजिजू ने हाथ जोड़कर की यह विनती