सम्बंधित जानकारी
- हरियाणा में दर्दनाक हादसा, आंदोलनकारी महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत
- मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, आपस में भिड़ी 7-8 गाड़ियां, 3 की मौत
- आर्यन खान ड्रग्स केस में गवाह केपी गोसावी पुणे से गिरफ्तार
- केदारनाथ में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में नहीं आई कमी
- उत्तराखंड में एक ही कंपनी के 2 वाहन आपस में टकराए, 5 बंगाली पर्यटकों की मौत, 15 घायल
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बद्रीनाथ पूजा अर्चना कर लौटे देहरादून
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। वे मुख्यमंत्री बनने के करीब 4 महीने बाद पहली बार धामी बदरीनाथ धाम गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व बीजेपी नेता राम कदम ने भी गुरुवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
देहरादून में आज कैबिनेट होने के चलते मुख्यमंत्री बद्रीनाथ दर्शन के बाद देहरादून लौट आए हैं। पूरी प्रशासनिक मशीनरी प्रधानमंत्री के आगामी 5 नवंबर को प्रस्तावित केदारनाथ के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है।
