सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Naveen Patnaik
Written By
Last Modified: भुवनेश्वर , रविवार, 7 मई 2017 (07:49 IST)

ओडिशा के 9 मंत्रियों ने दिए इस्तीफे, नवीन पटनायक करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार

Naveen Patnaik
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। पटनायक ने कुछ दिनों पहले संकेत दिया था कि उनके कुछ मंत्रियों ने पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई है और जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने की संभावना है। 
 
विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने इंतजार कर रहे संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पार्टी संगठन के लिए काम करने के वास्ते इस्तीफा दिया है। 
 
मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलें शुक्रवार रात तब और बढ़ गईं, जब बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख पटनायक ने विभिन्न जिलों में पार्टी मामलों को देखने के लिए 9 वरिष्ठ नेताओं के नामों की घोषणा की जिसमें उनके मंत्रिमंडल के 5 सदस्य भी शामिल थे। 
 
शनिवार को सब कुछ बिलकुल साफ हो गया, जब एक के बाद एक 9 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया और बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री पटनायक ने मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के लिए काम करने के वास्ते स्वेच्छा से पद त्यागने वाले मंत्रियों के आभारी हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भूमध्य सागर में तीन हजार प्रवासियों को बचाया