सम्बंधित जानकारी
- केजरीवाल का बड़ा हमला, भाजपा ने दिल्ली को जंगलराज बनाया
- बंगाल में मासूम के हत्यारे और बलात्कारी को 2 माह में फांसी की सजा
- Chhattisgarh: मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने कर दी आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या
- Chhattisgarh : बीजापुर में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 3 पर था 11 लाख रुपए का इनाम
- Gujarat : निजी अस्पताल में 3 साल में 112 लोगों की मौत, एंजियोप्लास्टी में गड़बड़ी का आरोप
दिल्ली में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे व्यापारी की हत्या, बाइक सवार लोगों ने मारीं गोलियां
Delhi Crime news : पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद स्कूटी से घट लौट रहे व्यापारी सुनील जैन की 2 बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आज सुबह हुए इस मर्डर से दिल्ली की सियासत एक बार फिर गरमा गई। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। ALSO READ: केजरीवाल का बड़ा हमला, भाजपा ने दिल्ली को जंगलराज बनाया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बर्तनों का व्यवसाय करने वाले जैन यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से सुबह की सैर कर घर लौट रहे थे कि तभी फर्श बाजार इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय सुनील जैन को कई गोलियां मारी गईं। उसने बताया कि जैन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जैन पर हमला क्यों किया गया?
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि क्राइम कैपिटल - शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है।क्राइम कैपिटल - शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी ।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) December 7, 2024
बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है pic.twitter.com/EWI9I9lTbT
edited by : Nrapendra Gupta
