सम्बंधित जानकारी
- पत्नी की हत्या के आरोप में यूट्यूबर जीतू जान गिरफ्तार
- बिजली गिरने से 9 मरे, UP में तेज हवा के साथ बारिश
- सड़क पर बाघों का जोड़ा, लोग हुए हैरान
- नेताओं और आतंकवादियों के बीच संबंध के मामले में PDP नेता पर्रा के खिलाफ आरोप पत्र दायर
- दिल दहलाने वाला दृश्य : भगीरथी किनारे अधजले शवों को नोंचते नजर आए कुत्ते
कोटा में पत्नी की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से काटा गला
कोटा। राजस्थान के कोटा में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को घर से घसीटकर गली तक ले आया और इसके बाद थाने जाकर कहा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी।
आरोपी शव को गली में छोड़कर पुलिस थाने जा पहुंचा। उसके हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी भी थी। उसने थाने जाकर कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।
गली में शव को घसीटने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
