1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. MLA's car transferred in the name of minister in Maharashtra
Written By
पुनः संशोधित शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (19:30 IST)

महाराष्ट्र में MLA की कार मंत्री के नाम पर ट्रांसफर हो गई

मुंबई। महाराष्ट्र की भुसावल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संजय सावकारे ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनके वाहन को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया।
 
सावकारे ने मंत्री से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की। इस कथित घटनाक्रम के बारे में विधानसभा में जानकारी दे रहे सावकारे ने मांग की कि उन्हें उनकी टोयोटा इनोवा कार वापस की जाए।
 
परब ने इस मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। मैंने सख्त कार्रवाई करने और दस्तावेजों को उनके (सावकारे के) नाम पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही ऐसा किया जाएगा। मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, मामला इस साल जनवरी का है।
ये भी पढ़ें
कोर्ट में 'भगवान शिव' की पेशी, जानिए क्या है पूरा मामला...