Last Modified: कोलकाता ,
Saturday, 31 December 2016 (11:54 IST)
मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा से 30 किलोग्राम सोना लूटा
Publish Date: Sat, 31 Dec 2016 (11:54 IST)Updated Date: Sat, 31 Dec 2016 (11:57 IST)
कोलकाता। कोलकाता शहर के बाहरी हिस्से में मणप्पुरम फाइनेंस लि. की एक शाखा से शुक्रवार को 30 किलोग्राम सोना लूट लिया गया।
बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना कंपनी की डनलप ब्रिज शाखा में हुई जिसमें हेलमेट पहने 4 युवाओं ने हथियारों का भय दिखाकर कर्मचारियों से 30 किलोग्राम सोना लूट लिया। पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। (भाषा)