सम्बंधित जानकारी
- 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को 32 साल की सजा, अब तक कुल 68 वर्ष की कैद
- आतंकियों ने फिर एक और प्रवासी को मारी गोली, 1 सप्ताह में हमले की चौथी घटना
- श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन के पास धमाका, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी
- जम्मू कश्मीर के त्राल में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
- Jammu Kashmir Attack : फिर दहली घाटी! आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पर किया अटैक, 1 दिन में तीसरा हमला
अनंतनाग में लश्करे तोयबा का कमांडर ढेर, कुलगाम में भी मुठभेड़
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के श्रीहामा में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्करे तोयबा के कमांडर निसार डार को मार गिराया है। कुलगाम में भी मुठभेड़ चल रही है।
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के श्रीहामा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, जिसका बल ने भी माकूल जवाब दिया और इससे अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
कश्मीर रेंज के आई जी विजय कुमार के अनुसार, श्रीहामा में अन्य आतंकियों से मुठभेड़ जारी है।
इसी तरह से कुलगाम में भी 2 से 3 आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।
