सम्बंधित जानकारी
- UP में बारिश का कहर, 19 लोगों की मौत, कई जिलों में स्कूल बंद
- महाराष्ट्र के सातारा में 2 समुदायों के बीच झड़प, 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
- Uttarakhand : हथौड़े से वार कर प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, मांग रही थी पत्नी का दर्जा, आरोपित लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार
- तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, 7 महिलाओं की मौत, 13 लोग घायल
- CM ममता बनर्जी की विदेश यात्रा को लेकर राज्यपाल बोस ने दिया यह बयान...
केरल में निपाह वायरस रिटर्न्स, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
kerala nipah virus news : केरल में निपाह वायरस की वापसी हुई है। केरल स्वास्थ्य विभाग ने 2 लोगों की अप्राकृतिक मौत के बाद कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संबंधित अलर्ट जारी किया।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की।
बयान में कहा गया कि एक निजी अस्पताल से बुखार के बाद 2 लोगों अप्राकृतिक मौत की सूचना मिली है और ऐसा संदेह है कि उनकी मौत की वजह निपाह वायरस हो सकता है।
दक्षिण भारत में निपाह वायरस का पहला मामला 19 मई 2018 को कोझिकोड में सामने आया था। कोझिकोड जिले में 2018 और 2021 में भी निपाह वायरस से मौत दर्ज की गई थीं।
