सम्बंधित जानकारी
- केरल : नरबलि मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपितों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, शवों का पोस्टमार्टम
- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करनी होगी अस्पताल में सेवा
- केरल में मानव बलि का मामला, जावड़ेकर ने वाम सरकार पर साधा निशाना
- केरल में मानव बलि का मामला, आर्थिक तंगी दूर करने के लिए ली 2 महिलाओं की जान
- केरल : श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर के 'शाकाहारी मगरमच्छ' का निधन, सिर्फ प्रसाद खाकर भरता था पेट
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का फेसबुक अकाउंट हैक, ट्वीट कर दी जानकारी
तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का फेसबुक अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को घटना की सूचना देने के कई घंटे बाद भी खान के अकाउंट से अनधिकृत पोस्ट को हटाया जाना बाकी था।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक ट्वीट में कहा कि मेरा फेसबुक पेज आज सुबह से हैक किया गया प्रतीत होता है। मामले की सूचना दी गई है और पेज को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
खबर लिखे जाने तक पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को घटना की सूचना देने के कई घंटे बाद भी खान के अकाउंट से अनधिकृत पोस्ट को हटाया जाना बाकी था।
राज्यपाल के फेसबुक पेज पर हार्डवेयर या निर्माण से संबंधित वीडियो दिखे जिनके बारे में अरबी लिपि में उनका विवरण लिखा दिखा। राजभवन के एक सूत्र ने कहा कि अकाउंट बहाल करने में समय लगेगा। भाषा Edited by Sudhir Sharma
