Sat, 11 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jammu Kashmir, security forces

कश्मीर में सुरक्षाबल और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

Jammu Kashmir
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के हाजन क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबल ने आंसूगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। सुरक्षाबलों के आगे बढ़ने पर स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर विरोध करने लगे और प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की।
              
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला में हाजम मोहल्ला क्षेत्र के पास आतंकवादियों के छुपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद 22 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त तलाशी अभियान के तहत क्षेत्र को घेरने की कोशिश की। 
                
सुरक्षाबलों के आगे बढ़ने पर स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर विरोध करने लगे और प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसका उन पर कोई असर नहीं हुआ। बाद में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसूगैस के गोले छोड़े।                
            
इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और वहां अतिरिक्त सुरक्षाबलों एवं राज्य पुलिसकर्मियों को स्थिति नियंत्रित करने के लिए भेजा गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दूसरे दिन टूटा शेयर बाजार