Hanuman Chalisa
✕

जम्मू कश्मीर में लड़की को अश्लील सामग्री भेजने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (22:59 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के निशात इलाके में एक लड़की के मोबाइल फोन पर कथित तौर पर अश्लील सामग्री भेजने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
 
लड़की के पिता ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फर अहमद मुगल नामक व्यक्ति उनकी बेटी को अश्लील सामग्री भेज रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी से पैसे मांगने और ब्लैकमेल करने के अलावा उसे धमकी भी दी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस की एक टीम ने राजौरी जिले से आरोपी को पकड़ा। सभी संदिग्ध सामग्रियों को जब्त कर लिया गया तथा संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख