सम्बंधित जानकारी
- GSEB SSC Result 2021 Declared : गुजरात 10वीं परिणाम घोषित
- अचानक गुजरात दौरे पर पहुंचे चिराग पासवान, PM मोदी के करीबी BJP नेता से की मुलाकात
- Weather Alert: एमपी व पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की संभावना, छत्तीसगढ़ में हुई हल्की बारिश
- चीन के वर्चस्व को चुनौती देगा रिलायंस का मेगा सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट
- Vaccine नहीं लगवाने वाले कॉर्पोरल की याचिका पर हाईकोर्ट का वायुसेना को नोटिस
भूतों की थाने में शिकायत, गुजरात में सामने आया अजीब मामला
गुजरात के पंचमहल जिले से हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दो भूतों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की है। खबरों के मुताबिक पंचमहल जिले के जंबूघोड़ा पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में कहा कि खेत में काम करने के दौरान उसका भूतों के गैंग से सामना हुआ और भूतों ने उसे मारने की धमकी दी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 35 साल का यह शख्स पंचमहल के जंबुघोड़ा तालुका का रहने वाला है। वह खेत से भागकर पुलिस के पास पहुंचा और उसने अपनी जान बचाने की गुहार लगाई।
इस अजीब अनुरोध के बावजूद पुलिस ने उस व्यक्ति को संकट से बचाने के लिए पर्याप्त दया दिखाई और उसके आवेदन को स्वीकार कर लिया। शिकायत के समय थाने में पीड़ित मानसिक रूप से परेशान लग रहा था।
