• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Former Mumbai Mayor Kishori Pednekar questioned in SRA scam case
Written By
Last Updated : शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (00:35 IST)

संजय राउत के बाद अब किशोरी पेडणेकर की मुश्किलें बढ़ीं, SRA मामले में हुई पूछताछ

संजय राउत के बाद अब किशोरी पेडणेकर की मुश्किलें बढ़ीं, SRA मामले में हुई पूछताछ - Former Mumbai Mayor Kishori Pednekar questioned in SRA scam case
मुंबई। सांसद संजय राउत के बाद अब शिवसेना गुट की ही नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। एसआरए यानी स्लम रिहेबिलिटेशन अथॉरिटी (झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण) से जुड़े घोटाले के मामले में मुंबई पुलिस ने पेडणेकर से पूछताछ की है।

खबरों के अनुसार, एसआरए फ्लैट देने के नाम पर पैसे ठगे जाने का मामला है। इसी मामले में मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन में जून महीने में केस दर्ज किया गया था। दरअसल, इस मामले में कुल 9 लोगों की शिकायत की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि लोगों से एसआरए का फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन फ्लैट नहीं मिला।

इसी मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार यानी 28 अक्टूबर को उनसे पूछताछ की है। पेडणेकर से फ्लैट को लेकर कई सवाल पूछे गए। एसआरए मामले में मुंबई पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

उनमें से एक शख्स किशोरी पेडणेकर का काफी करीबी निकल आया। वहीं दूसरा शख्स बीएमसी का कर्मचारी निकला। पेडणेकर को अब कल यानी शनिवार को सुबह 11 बजे फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
अमेरिका ने रुश्दी के सिर पर इनाम घोषित करने वाले ईरानी समूह पर लगाया प्रतिबंध