1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in Malabar express in Kerala

केरल में मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे में आग

Kerala
तिरुवनंतपुरम। मेंगलुरु-तिरुवनंतपुरम मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल (मालवहन) डिब्बे में रविवार को यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर आग लग गई।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतारने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन चालक ने वर्कला और परावुर स्टेशन के बीच इडावा में सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पार्सल डिब्बे से धुआं उठता देखा और तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि आग पार्सल डिब्बे तक ही सीमित थी और रेल को मौके पर ही रोका गया है। (भाषा)
अगला लेख
भोपाल के 3 थाना इलाकों में सुबह 9 बजे से‌ लगा कर्फ्यू, जानिए कारण