शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. pti concerns imran khan eye condition vision loss threat
Last Modified: इस्लामाबाद , शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (21:49 IST)

Imran Khan के खिलाफ जेल में ऑपरेशन 'आंखफोड़वा' , क्या अंधा करने की साजिश कर रहे हैं शहबाज और मुनीर

imran khan
पाकिस्तान में करीब 909 दिनों से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ असीम मुनीर ऑपरेशन आंखफोड़वा चला रहे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक शहबाज-मुनीर के राज में खुलेआम उन पर इतने टॉर्चर किए जा रहे हैं कि अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के अंधे होने की नौबत आ गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक इमरान खान की सेहत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उनके पसर्नल डॉक्टर्स को मिलने नहीं दिया जा रहा है।
मीडिया खबरों के मुताबिक इमरान को CRVO नाम की एक बेहद गंभीर बीमारी हो गई है। इसकी वजह से डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं और साफ बोल दिया है कि उनका इलाज जेल में पॉसिबल ही नहीं है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने जेल में बंद अपने संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।
पार्टी ने दावा किया है कि विश्वसनीय रिपोर्टों के अनुसार, इमरान खान आंखों की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसका यदि तुरंत और सही इलाज नहीं किया गया, तो वे अपनी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खो सकते हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक आधिकारिक बयान में PTI ने कहा कि इमरान खान की दाहिनी आंख में 'सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन' (CRVO) का पता चला है। पार्टी ने इस स्थिति को बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि यह रेटिना की नस में एक गंभीर रुकावट है, जिसके लिए तत्काल और विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है।
बयान में आगे कहा गया कि जेल प्रशासन और सरकार को इस मामले की गंभीरता को समझना चाहिए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि उनकी दृष्टि को स्थायी नुकसान से बचाया जा सके। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से बात की