राज्यसभा में बेहोश हुईं कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम
congress MP Phulo Devi Netam : कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की शुक्रवार को राज्यसभा में अचानत तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत एंबुलैंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना उस समय हुई जब विपक्ष सदन के अंदर नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।
हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत साथ सांसदों ने संभाला। फूलो देवी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
संसद परिसर में फूलो देवी को लेकर जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें आगे AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी बैठी दिख रही हैं।
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलो देवी 14 सितंबर 2020 को कांग्रेस के सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं। वे कोंडागांव की रहने वाली है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें