सम्बंधित जानकारी
- अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के निकट एक और धमाका, 5 आरोपी गिरफ्तार
- गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप
- BJP प्रत्याशी का वायरल हुआ वीडियो, इस बार वोट कर दीजिए, ऐसा सबक सिखाएंगे कि याद रखेंगे...
- त्रिपुरा : चलती गाड़ी में कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले UddhavThackeray, शिंदे-फडणवीस भी दें इस्तीफा
डीपीएस को 1 माह में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी
Bomb threat in DPS : पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मथुरा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को एक ईमेल के जरिये, स्कूल परिसर में बम लगाए जाने की धमकी दी गई जो बाद में फर्जी निकली। यह एक महीने में दूसरी बार है जब स्कूल को ईमेल के जरिए, परिसर में बम रखे होने की धमकी मिली है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुरुवार को स्कूल को भेजे ईमेल के संबंध में सूचना मिली थी जिसमें ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने कहा, 'मैं 12 मई को सुबह 11 बजे स्कूल को बम से उड़ाने जा रहा हूं।'
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा कि पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर सुरक्षा दल के कर्मी स्कूल पहुंचे तथा उन्होंने कम्प्यूटर सिस्टम/मेल की जांच की। ईमेल गुरुवार शाम 6 बजकर 17 मिनट पर आया था। तकनीकी जांच से पता चला कि जिस ईमेल एड्रेस से मेल आया था वह एक छात्र का है। हालांकि, छात्र ने इसमें संलिप्तता से इनकार कर दिया।
पुलिस ने बताया कि खोजी कुत्तों और स्थानीय स्टाफ सदस्यों के साथ बम निरोधक दस्ते के दो दलों ने स्कूल परिसर की तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मामले की छानबीन की जा रही है।
