1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. blast in jalandhar and amritsar
Last Updated :अमृतसर , बुधवार, 6 मई 2026 (10:46 IST)

पंजाब में 'डबल ब्लास्ट' से हड़कंप: जालंधर BSF हेडक्वार्टर के बाद अमृतसर आर्मी कैंप के बाहर धमाका, हाई अलर्ट जारी

blast in punjab
पंजाब में मंगलवार को 2 धमाकों से हड़कंप मच गया। जालंधर में बीएसएफ के हेडक्वार्टर के सामने धमाके के कुछ ही घंटों बाद अमृतसर में भी देर रात करीब 11 बजे आर्मी कैंप के सामने ब्लास्ट हुआ। पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा कर्मी मामले की जांच कर रहे हैं।
 

जालंघर में स्कूटी में धमाका

मंगलवार रात करीब 8:00 बजे जालंधर के व्यस्त BSF चौक पर स्थित 'पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर' के गेट के पास एक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक ऑनलाइन डिलीवरी बॉय पार्सल देने आया था और जैसे ही वह स्कूटी के पास लौटा, धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और पास के खंभों को भी नुकसान पहुँचा।
 

अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर धमाका

रात करीब 11 बजे अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप (गेट नंबर 6 और 7 के बीच) के पास एक और धमाका हुआ। अमृतसर में धमाके से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी जांच के लिए बुलाया गया। फिलहाल किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। तीन घंटे के भीतर हुए दो धमाकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
LIVE: बंगाल में हिंसा, कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या