1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. trump congratulates modi bjp historic win bengal west bengal election results
Last Modified: नई दिल्ली/वॉशिंगटन , मंगलवार, 5 मई 2026 (22:47 IST)

बंगाल जीत पर राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई, जानिए क्या कहा

Donald Trump on Modi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। ट्रंप ने इस जीत को 'ऐतिहासिक'  और ' निर्णायक' बताते हुए कहा कि भारत अपने नेता के रूप में मोदी को पाकर 'भाग्यशाली' है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान भी उनके नेतृत्व की सराहना की थी। 
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी को इस हालिया, ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत पर बधाई देते हैं।  पश्चिम बंगाल में बीजेपी की यह जीत कई मायनों में अहम मानी जा रही है। ALSO READ: Mamata Banerjee : ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी, हम नहीं हारे बंगाल विधानसभा चुनाव, CEC मुख्‍य विलेन, फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा
 
पार्टी ने पहली बार राज्य में सत्ता हासिल की है, जहां लंबे समय से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस परिणाम के साथ ही बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत हो गया है और राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें