1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top news 6 may bengal violence tmc office demolished
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 6 मई 2026 (07:52 IST)

Top News : भाजपा की जीत के बाद TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर, तमिलनाडु में विजय को मिला कांग्रेस का साथ

TMC office demolished by bulldozer
Top News 6 May : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद कोलकाता के न्यू मार्केट में स्थित तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर को बुलडोजर से ढहाया। चुनाव आयोग ने हिंसा और तोड़-फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तमिलनाडु में विजय और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय। विएतनाम के राष्‍ट्रपति 3 दिन के भारत दौरे पर है। 6 मई की बड़ी खबरें :
 

कोलकाता में TMC दफ्तर ढहाया

बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद मंगलवार रात को मध्य कोलकाता में उस समय तनाव फैल गया, जब कुछ लोगों तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर को बुलडोजर से ढहा दिया। महुआ मोइत्रा समेत टीएमसी के कई नेताओं ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया।
 

बंगाल में EC के चुनाव आयोग को निर्देश

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़-फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। CEC ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP), कोलकाता पुलिस कमिश्नर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज के डायरेक्टर जनरल के साथ-साथ सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SPs) और पुलिस अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया।
 

विजय-कांग्रेस के बीच गठबंधन!

तमिलनाडु में फिल्म अभिनेता विजय की सरकार बनना लगभग तय नजर आ रहा है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि टीवीके को बहुमत के लिए अभी भी 5 और विधायकों की आवश्यकता है। इसके लिए डीएमके और एडीएमके की छोटी पार्टियों से समर्थन जुटाने की अपील। ALSO READ: Thalapathy Vijay : तमिलनाडु में TVK की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी, विजय जल्द ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ
 

वियतनाम के राष्ट्रपति का भारत दौरा 

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को बिहार के गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाया। वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। 
 

चेन्नई सुपर किंग्स की 5वीं जीत

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम ने इस टारगेट को सिर्फ 17.3 ओवर में चेज कर लिया। CSK 10 अंकों के साथ अंक तालिका में 6ठे नंबर पर पहुंची।
edited by : Nrapendra Gupta
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद बवाल: कोलकाता में TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर