बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर बनीं महापौर
Written By
Last Updated : मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (14:59 IST)

जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर बनीं महापौर

Soumya Gurjar | जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर बनीं महापौर
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सौम्या गुर्जर महापौर चुनी गई हैं। ग्रेटर नगर निगम के महापौर के लिए हुए मतदान में सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस की दिव्या सिंह को 44 वोट से हराया। सौम्या गुर्जर को 97 वोट मिले जबकि दिव्या ने 53 मत हासिल किए।
उल्लेखनीय है कि 150 सीट वाले ग्रेटर नगर निगम चुनाव में भाजपा के 88 एवं कांग्रेस के 49 एवं 13 निर्दलीय पार्षदों ने चुनाव जीता था।  चुनाव जीतने के बाद सौम्या गुर्जर ने मीडिया से कहा कि वे जयपुर शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने एवं निगम में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वे निगम में पत्रावलियों का जल्द निस्तारण का भी प्रयास करेंगी।
 
उन्होंने शहर के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मंगलवार से काम शुरू कर देंगी और दीपावली तक लोगों को दिखने लग जाएगा कि काम हो रहा है। उनके क्षेत्र में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था की जाएगी। उनके पार्टी के नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वाक्य 'पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारविहीन सरकार' के वादे को पूरा किया जाएगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
Live Commentary : महागठबंधन ने फिर जोर पकड़ा, आंकड़ा 109 पर, NDA 124, लाइव अपडेट