1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Associate Professor of Technical University arrested in Rajasthan

राजस्थान में RTU का प्रोफेसर गिरफ्तार, पास कराने के बदले छात्रा से कर रहा था सेक्‍स की मांग

Rajasthan
राजस्‍थान के कोटा में छात्रा को पास कराने के बदले में शारीरिक संबंध की मांग करने के आरोप में पुलिस ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में प्रोफेसर का सहयोग करने वाले एक छात्र को भी धरदबोचा है। दोनों आरोपियों को कल यानी गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

खबरों के अनुसार, कोटा में छात्रा को पास कराने के एवज में संबंध बनाने की मांग करने वाले राजस्थान के एक प्रोफेसर को उसके सहयोगी छात्र सहित गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की रिपोर्ट और ऑडियो क्लिप्स के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई है।

एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार ने पहले षड्यंत्रपूर्वक पीड़िता को फाइनल ईयर के सेमेस्टर में फेल किया। इसके बाद छात्रा को पास करने के एवज में उस पर सेक्स करने का दबाव बनाया। इस काम में प्रोफेसर ने अपने ही एक स्टूडेंट का सहयोग भी लिया।

इस मामले को लेकर RTU में आज करीब 3 घंटे तक हंगामा हुआ। आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र सुबह से ही यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। वे हाथों में बैनर-पोस्टर लिए नारेबाजी करते रहे।

बाद में वीसी ने कहा कि आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। 3 मेंबर्स की कमेटी ने प्रारंभिक जांच के बाद अपनी रिपोर्ट दी है। इसके आधार पर आरोपी को सस्पेंड किया गया है। इसके बाद स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।

आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर लंबे समय से छात्राओं को फेल करता रहा है, फिर उन्हें पास करने के एवज में उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ शिकायतें थाने तक पहुंच चुकी हैं।
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
Covid-19 Alert : ताजमहल में बिना कोरोनावायरस टेस्ट पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री