Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Actress Geeta Kapoor

अभिनेत्री गीता कपूर को भेजा वृद्धाश्रम

Actress Geeta Kapoor
मुंबई। बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री गीता कपूर को एक माह बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्हें वृद्धाश्रम भेज दिया गया। गीता का बेटा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोबारा उनकी सुध लेने वापस नहीं आया।
 
एक माह से अस्पताल में भर्ती गीता के लंबे बिल का भुगतान फिल्‍म निर्माता अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने किया और उन्होंने ही गीता को अंधेरी स्थित जीवन आशा वृद्धाश्रम भेजने का इंतजाम भी किया।
 
पंडित ने ट्वीट किया, गीता कपूर जी को अंधेरी के जीवन आशा वृद्धाश्रम में शिफ्ट कराने के बाद राहत महसूस कर रहा हूं। वे मुस्कुरा रहीं हैं और जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। पाकीजा और रजिया सुल्तान में अभिनय करने वाली गीता को अनियमित रक्तचाप की शिकायत के चलते उनके बेटे ने गोरेगांव के एसआरवी अस्पलात में भर्ती कराया था। मां को भर्ती कराने के बाद एटीएम से पैसा निकालने की बात कहकर गया बेटा इसके बाद कभी नहीं लौटा।
 
पंडित ने अपने ट्वीट में कहा, डॉ. त्रिपाठी, जीवन आशा वृद्धाश्रम और रमेश तौरानी जी गीता कपूर जी को आपने जो सहयोग दिया उसके लिए शुक्रिया। हम मिलकर उनका गौरव वापस लाएंगे। गीता का उपचार करने वाले चिकित्सक का कहना है कि गीता को विश्वास था कि उनका बेटा उनके लिए वापस लौटकर आएगा।
 
एसआरवी अस्पताल के डॉ. दिपेन्द्र त्रिपाठी ने कहा, जब वह गया वे वहीं थीं। तो उनको वही सब याद है और कहती हैं, कि वह पैसे लेकर वापस आएगा। यह बहुत दुखद घटना है..सबसे आश्चर्य वाली बात तो यह है कि मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद भी उनका कोई रिश्तेदार नहीं आया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
इंदौर में दूध-सब्जी के लिए प्रशासन ने कमर कसी