dharma sangrah
Sun, 2 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. AAP legislators, sexual harassment, MLA Amantullah Khan

'आप' ‍विधायक पर यौन उत्पीड़न का केस, दिया इस्तीफा

Regional News in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारुढ़ आप को एक और झटका लगा है। पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ उनके साले की पत्नी की शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है और इसके कारण खान को शहर के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जामिया नगर पुलिस थाने में जाकर आरोप लगाया कि खान ने उस पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
 
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपने पति पर भी दहेज की मांग करने और उस पर खान के साथ शारीरिक रूप से अंतरंग होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
 
अधिकारी ने कहा कि खान और महिला के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354ए (यौन उत्पीड़न), 506 (आपराधिक धमकी देने), 509 (महिला के शील के अपमान की मंशा वाले शब्द, भाव या कृत्य), 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 498ए (महिला के पति या पति के संबंधी द्वारा उसके साथ क्रूरता करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
हाल में दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की एक महिला के साथ एक अश्लील सीडी के सामने आने के बाद ‘आप’ ने उन्हें निष्कासित किया था। महिला ने जेल में बंद कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
नीतीश के बारे में शहाबुद्दीन की टिप्पणी पर पासवान बोले...