1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Narsinghpur

नरसिंहपुर में गहरे गड्ढे में गिरने से 2 मासूम की मौत

Narsinghpur
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सड़क किनारे खोदी गई गहरे गड्ढे में 2 मासूम बच्चे के गिरने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर गाडरवाड़ा तहसील के चिचली पुलिस थाने के गोलगांव ग्राम पंचायत में शुक्रवार को सड़क किनारे खोदी गई गहरी खंती (गड्ढे) में डूबने से 2 मासूम बच्चे शिव राजपूत और शिवांश राजपूत की मौत हो गई है।

 
ये दोनों बच्चे अपने घर से खेत जा रहे थे तभी पैर फिसल जाने से गहरे गड्डे में गिर गए उसमें बारिश का पानी लबालब भरा हुआ था। इस घटना की सूचना मिलते ही दोनों बच्चों को गड्ढे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।(वार्ता)
अगला लेख
किसान आंदोलन पर ISI की बुरी नजर, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट