1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. bull climbs on water tank

अजमेर : पानी की टंकी पर 60 फीट ऊपर चढ़ा सांड, वीडियो वायरल | bull climbs on water tank

राजस्थान के अजमेर जिले के टांकावास गांव में एक सांड पानी की टंकी पर 60 फीट ऊपर चढ़ गया। रेस्क्यू की तैयारी के बीच वह खुद उतरकर चला गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।

ajmer bull viral video
Ajmer bull viral video : राजस्थान के अजमेर में उस समय लोग हैरान रह गए जब एक सांड पानी की टंकी पर 60 फीट ऊपर चढ़ गया। उसे उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही वह खुद टंकी से उतरकर चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
अजमेर के टांकावास गांव में शनिवार को शाम पांच बजे के लगभग एक सांड पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसी टंकी से पूरे गांव में पानी सप्लाई होता है। ऐसे में सांड को टंकी पर देखकर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी‌।
 
प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हुआ। पुलिस और पटवारी भी मौके पर पहुंच गए। सिविल डिफेंस की टीम के सदस्य जैसे ही सीढ़ियों से सांड के पास जाने लगे तो सांड नीचे कूदने की कोशिश करने लगा। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम भी सांड से कुछ दूरी पर जाकर वापस लौट आई।
 
अब रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन मंगाने का फैसला किया गया। क्रेन मौके पर पहुंचने तक रात हो गई। इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया और अगली सुबह सांड को नीचे उतारने का फैसला किया गया। हालांकि, अगले दिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होता। इससे पहले ही सांड खुद नीचे उतर गया और चला गया। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मित्रा पार्क में 91 कम्पनियों को आवंटित हुई लगभग 1300 एकड़ भूमि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव