राजस्थान के दौसा में पोषाहार खाने से 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों ने किया हंगामा
दौसा के उपखण्ड के ग्राम पंचायत चूडियावास के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को पोषाहार खाने व दूध पीने के बाद 100 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। मीडिया खबरों के मुताबिक तबीयत बिगड़ने पर नांगल राजावतान अस्पताल में बच्चों को पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर अस्पताल में बच्चों के परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। उपचार के लिए चिकित्सक व चिकित्साकर्मी जुट गए। अस्पताल में बच्चे अधिक होने से वार्ड में जगह कम होने से एक हॉल में बच्चों का उपचार किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। Edited by : Sudhir Sharma (प्रतीकात्मक चित्र)