1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. Sri Sri Ravi Shankar
Written By

ब्रिटेन में श्री श्रीरविशंकर को मानद फैलोशिप

Sri Sri Ravi Shankar
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय छात्रों के एक संगठन ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्रीरविशंकर को विश्व शांति और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद फैलोशिप से सम्मानित  किया है।


 
नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एल्युमनाई यूनियन (एनआईएसएयू) ने श्री श्रीरविशंकर को मानद  फैलोशिप से नवाजा।
 
एनआईएसएयू ने एक बयान में कहा कि समाज की बेहतरी, विकास एवं परिवर्तन की दिशा में  प्रयासरत एनआईएसएयू विश्व शांति को आगे बढ़ाने और हिंसामुक्त समाज की दिशा में काम  करने, वैश्विक संदर्भ में योग, ध्यान और आध्यात्मिक अध्ययन को आगे बढ़ाते हुए समाज और  संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री श्रीरविशंकर को सम्मानित करते हुए  गौरवान्वित महसूस कर रहा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शिशु गीत : जनकू...