Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. NRI News in Hindi

सीमा वर्मा बनीं अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी की प्रमुख

NRI News in Hindi
वॉशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी सीमा वर्मा ने देश की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा एजेंसी के शीर्ष पद की  शपथ ली है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के  दौरान कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वास्थ्य सेवा की प्रमुख एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए  अमेरिका के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक का चयन किया है। 


 
सीमा वर्मा 13 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली एक खरब डॉलर की मेडिकेयर  एंड मेडिकएड सेवाओं का नेतृत्व करेंगी। सीमा ट्रंप प्रशासन में शामिल की जाने वाली भारतीय  मूल की दूसरी सदस्य हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में अपनी सेवा  देने वाली कैबिनेट रैंक की पहली अधिकारी हैं। निक्की भारतीय मूल की हैं। निजी स्वास्थ्य क्षेत्र  में 2 दशक से लंबे योगदान के बाद सीमा को यह शीर्ष संघीय पद हासिल हुआ है। सीमा ने  इंडियाना, आयोवा, ओहियो, केंटुकी और मिशिगन जैसे राज्यों में स्वास्थ्य सेवा सुधार में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 
सीमा ने कहा कि मैं राष्ट्रपति की आभारी हूं और निजी क्षेत्र के अविश्वसनीय प्रतिभाशाली  समूहों को सरकारी सेवाओं में लाने की सराहना भी करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं इस दल का  हिस्सा बन खुश हूं। सीमा ने कहा कि इस समय देश की स्वास्थ्य सेवा चौराहे पर खड़ी है और  उसे दुरस्त करने के अलावा हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सावधान! अंडा खाते हैं तो इसे जरूर पढ़ें