1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. NRI News
Written By

ओबामा ने विज्ञान में दक्ष भारतीय-अमेरिकी बच्चों की तारीफ की

NRI News
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विज्ञान में गहरी महारत रखने वाले दो  भारतीय-अमेरिकी बच्चों के अभिनव विचारों और लीक से हटकर सोचने के लिए उनकी  जमकर तारीफ की और कहा कि इससे वैश्विक समुदाय की सेवा में मदद मिलेगी।
 
कैलीफोर्निया की माया वर्मा और मैरीलैंड के अनरुद्ध गणेशन ने विभिन्न विज्ञान  प्रतियोगिताएं जीतकर 6ठे व्हाइट हाउस विज्ञान मेले में स्थान बनाया। देशभर से आए  छात्रों से बातचीत के बाद ओबामा ने कहा कि आप सभी हम लोगों को दिखला रहे हैं कि  अंतर पैदा करने की शुरुआत के कोई खास उम्र नहीं होती। 
 
विज्ञान में दक्ष कई बच्चों की ओर इशारा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आप  लोग हमें कारण और तर्क की शक्ति के बारे में सिखाते हैं और प्रयोग करते रहते हैं और  देखते हैं कि वे काम करते हैं या नहीं, उससे सीखकर कुछ नई कोशिश करते हैं। आप हम  लोगों को याद दिलाते हैं कि एकसाथ विज्ञान के माध्यम से हम कुछ बहुत बड़ी चुनौतियों  से निपट सकते हैं। 
 
ओबामा (54) ने कहा कि हम लोगों के पास माया वर्मा हैं, जो सैन जोस कैलिफोर्निया से  हैं। माया के श्वसनमापी मशीन को देश के 40 शीर्ष प्रोजेक्ट में शामिल किया गया।
 
उन्होंने बताया कि माया एक किफायती माइक्रोकंट्रोलर, इंटरनेट पर नि:शुल्क उपलब्ध एक  सॉफ्टवेयर और एक स्मार्टफोन का उपयोग कर रही हैं और उन्होंने एक उपकरण विकसित  किया है जिससे दमा और फेफड़े की अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग उनके लक्षणों का पता  लगा सकेंगे और निगरानी कर सकेंगे। (भाषा)