भारत ने विकसित देशों से प्रतिबद्धताएं पूरी करने को कहा
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने विकासशील देशों से खासकर अल्प विकसित देशों में विकास के लिए सहायता संबंधी अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने को कहा है और इस बात पर जोर दिया है कि गरीबी उन्मूलन के प्रयास सामाजिक न्याय एवं समता के सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि भगवंत बिश्नोई ने कहा कि विकासशील देश गरीबी उन्मूलन की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं, ऐसे में विकसित देशों को भी खासकर अल्प विकसित देशों में विकास के लिए सहायता संबंधी अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी चाहिए। प्रभावशाली राष्ट्रीय कदमों के लिए यह आवश्यक है कि इसके लिए समर्थन मुहैया कराने वाला अंतरराष्ट्रीय माहौल हो।
उन्होंने कहा कि विकास एजेंडा 2030 विकास के केंद्र में लोगों को रखता है और इस बात को स्वीकार करता है कि गरीबी उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का अतिमहत्वपूर्ण उद्देश्य है।
उन्होंने सामाजिक विकास पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र में कहा कि यह भी आवश्यक है कि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हमारे प्रयास सामाजिक न्याय एवं समता के सिद्धांतों पर आधारित हों। (भाषा)