1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. NRI business
Written By
Last Modified: लंदन , रविवार, 6 दिसंबर 2015 (21:29 IST)

एनआरआई कारोबारी ने जीता लंदन का शीर्ष पुरस्कार

NRI business
लंदन। समुदायिक कल्याण के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए एक प्रवासी भारतीय कारोबारी को ब्रिटेन के एक अखबार ने इस साल के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का खिताब दिया है।
 
जेद्दा के शिफा अल जजीरा मेडिकल ग्रुप के प्रबंध निदेशक के टी मोहम्मद रबीह रबीउल्ला को लंदन स्थित एशियन लाइट अखबार ने अवॉर्ड के लिए चुना। यह ग्रुप मध्य पूर्व में अग्रणी निजी स्वास्थ्य सुविधा प्रदाता है। 
 
रबीउल्ला ने इससे पहले 2013 में प्रवासी भारतीय सम्मान हासिल किया था। प्रवासी भारतीयों के लिए यह सर्वोच्च सम्मान है।
 
चयन मंडल ने कहा, ‘थाइलैंड के दूरदराज के क्षेत्र में डॉ. रबीउल्ला की परमार्थ संबंधी गतिविधियां बेहद सराहनीय हैं।’ (भाषा)