1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
Written By ND

विदेश में पहचान बनी पेंटिंग

मध्यप्रदेश
ND

मध्यप्रदेश के बस्तर के शंकर नगर में रहने वाले सुशील सकूजा के हाथों में कला बसी है। ये पेंटिंग ही नहीं, बल्कि रेत, बर्फ, पत्थर और ढोकरा आर्ट के लिए भी विदेश में चर्चित हैं। उन्होंने अमेरिका, जापान और जर्मनी में अपनी कलाकारी से विशेष पहचान बनाई है। सकूजा बस्तर के कोंडागाँव के रहते थे। ऑफिशियल टूर के दौरान वहाँ आने वाले विदेशियों के जरिए इन्होंने दूसरे देशों में पहचान बनाने में कामयाबी पाई है।

इन देशों में साल में एक बार प्रोजेक्ट के रूप में काम दिया जाता है। इस दौरान वे एक- दो महीने इन देशों में रह कर उनकी पसंद की कलाकृतियाँ तैयार कर देते हैं। इसमें उन्होंने वियतमान में रेत और रशिया में बर्फ की कलाकृति तैयार की थी। इसके अलावा पत्थर की 23 फीट ऊँची कृति तैयार कर रिकार्ड भी बनाया है। इसमें एक पत्थर का कछुआ तैयार किया था।

ज्यादातर पेंटिंग पर बस्तर के आदिवासी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल में चित्रकोट, तीरथगढ़, भोरमदेव, लोक गीत व नृत्य नजर आते हैं। कलाकार बसंत साहू द्वारा तैयार की गई पेंटिंग के खरीदार अब तक दिल्ली, इंदौर और लखनऊ के साथ अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया तक में हैं।

इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या अधिक है, जो गाइड के जरिए साहू तक पहुँचे हैं। इनके द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में दिल्ली में 20 और इंदौर में 10 पेंटिंग बिक चुकी हैं। अमेरिका में अब तक सात, जापान और आस्ट्रेलिया में चार-चार पेंटिंग बिक चुकी हैं। वे बताते हैं कि एक बार उनकी 25 छोटी और पाँच बड़ी पेंटिंग एक साथ बिकी थीं, जिनकी कीमत लगभग एक लाख के आस-पास तक पहुँच गई थी।
लेखक के बारे में
ND