मॉरिशस आँसू बहाता है
ND
हिन्दी के संदर्भ में मॉरिशस गणराज्य के वरिष्ठ साहित्यकार राज हीरामन ने हिन्दी परिवार इंदौर द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में कहा कि भारत में हिन्दी के विरोध की खबरों से मॉरिशस की आँखों से आँसू बहते हैं। यह कार्यक्रम उनके काव्य संग्रह 'धरती तले आकाश' के लोकार्पण के लिए आयोजित किया गया था। म.भा. हिन्दी साहित्य समिति में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कविता अनुभवों का दस्तावेज होती है जो सृजन के माध्यम से बाहर आता है।
