1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भूमि हथियाने का आरोप

सत्तारूढ़ अवामी लीग
ND
बांग्लादेश के एक जिले में हिंदू समुदाय के लोगों ने सत्तारूढ़ अवामी लीग के नेताओं पर अपनी भूमि हथियाने का आरोप लगाया है, जबकि खालिदा जिया के पिछले शासनकाल के दौरान सांकेतिक शिकायतों की पड़ताल करने के लिये एक न्यायिक जाँच जारी है।

सुभाषचंद्र देवनाथ नाम के एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि ‘जब से मौजूदा सरकार का कार्यकाल शुरू हुआ है, सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद अनवर होसैन हमारी जमीनों को हथियाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि हमारी भूमि हथियाई जा रही है, इसके पीछे पुख्ता वजह हैं।

देवनाथ और एक अन्य स्थानीय पत्रकार गौतम साहा ने बताया कि पिछले डेढ़ साल के दौरान राजनीति से प्रभावित उग्रवादियों ने एक हिंदू की दुकान जला दी और समुदाय के एक अन्य सदस्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कई महिलाओं को प्रताड़ित किया और कई अन्य लोगों को जमीन सौंपने की धमकी दी। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें